फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is phailin cyclone

आखिर यह फैलिन है क्या बला?

Sat, 12 Oct 2013 01:41 PM IST
Updated Sat, 12 Oct 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
what is phailin cyclone

चक्रवर्ती तूफान फैलिन के शनिवार की शाम को देश के दो राज्यों ओडीशा और आंध्रप्रदेश के तटों पर पहुंचने की आशंका बताई जा रही है।

विज्ञापन


तूफान फैलिन की वजह से भारतीय रक्षा विभाग ने तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट कर दिया है। आखिर क्या है कि समुद्री तूफान फैलिन?
विज्ञापन

पढ़ें: आ रहा है महातूफान, आंध्र और ओडिशा के लिए दुआ करें
विज्ञापन
विज्ञापन


- फैलिन का मतलब है नीलम। यह नाम थाईलैंड की ओर से दिया गया है।

- फैलिन को एक बेहद भयंकर चक्रवर्ती तूफान के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी वजह से भारत के पूर्वी तटीय इलाकों को खतरा पैदा हो गया है।

तस्वीरों में: तबाही फैलाने आ रहा है 'फैलिन'

- फैलिन की शुरूआत इस वर्ष अक्तूबर के शुरू में अंडमान सागर के ऊपर कम दवाब वाले इलाके से हुई।

- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से उठा है और अब यह ओडीशा के पाराद्वीप के दक्षिण-पूर्व से 800 किमी से उत्तर-पश्चिम दिशा और विशाखापत्तनम के 870 किमी से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

पढ़ें: पुरी में पर्यटक फंसे, बिजली गुल, ट्रेनें रद्द


- मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर की शाम तक फैलिन 175-185 किमी प्रति घंटे की गति से ओडीशा के गोपालपुर के नजदीक पहुंच जाएगा।

- फैलिन की वजह से ओडीशा के तटीय इलाकों में शनिवार की सुबह से ही बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

- इसके बाद समुद्री तूफान फैलिन के ओडीशा के अंदरूनी इलाकों और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में रविवार की सुबह तक जारी रहने की आशंका है।

- विभाग के अनुसार फैलिन से पांच लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए तटीय इलाकों गंजम, पुरी, खोरधा, जगतसिंहापुर से लोगों को हटा दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed