फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is ishrat jahan fake encounter case

जानिए, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?

Wed, 03 Jul 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
what is ishrat jahan fake encounter case

गुजरात के बहुचर्चित इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है।

विज्ञापन


चार्जशीट में सीबीआई ने गुजरात के 8 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

15 जून, 2004 को अहमदाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में चार कथित आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने दावा किया था कि इन आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से था।


पढ़ें:- इशरत जहां केस में मोदी और उनके मंत्री बचे, संतरी फंसे
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि इन आतंकियों के निशाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। खुफिया विभाग ने उस समय रिपोर्ट दी थी कि आतंकी नरेंद्र मोदी को मारने के लिए मुंबई से अहमदाबाद निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मजिस्ट्रेट जांच में यह मुठभेड़ फर्जी मिली। इसका भी खुलासा हुआ कि सरकारी तमगे और प्रोमोशन के लिए पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ को अंजाम दिया था।

मृतकों में इशरत जहां नाम की एक कॉलेज छात्रा और उसका दूसरा साथी जावेद शेख शामिल था। मारे गए दो अन्य लोग पाकिस्तानी नागरिक बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed