फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is in bjp manifesto

भाजपा के घोषणापत्र में क्या है खास, जानिए अंदर की बात

Wed, 02 Apr 2014 07:32 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 07:32 AM IST
विज्ञापन
what is in bjp manifesto

टिकट बंटवारे से लेकर बुजुर्गों को नजरंदाज करने के घमासान से जूझ रही भाजपा अब चुनावी घोषणापत्र को जारी करने में कोई विघ्न बाधा न आए, इसके लिए कुछ ज्यादा ही सतर्क हो गई है। घोषणापत्र को जारी करने के मौके पर किसे बुलाए और किसे न बुलाए, इसे लेकर पार्टी दुविधा में हैं।

विज्ञापन


इसलिए भाजपा अब बृहस्पतिवार को यूपीए सरकार व कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट तो जारी करने की तैयारी में है, लेकिन छह दिन बाद मतदान का पहला चरण निकट देखकर भी घोषणा पत्र जारी करने का मुहूर्त तय नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


इस घोषणा पत्र को लेकर भाजपा भले ही दुविधा में हो, लेकिन चुनाव में मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए बड़े दांव चलने जा रही है।

अटल का अधूरा मिशन, मोदी का विजन

what is in bjp manifesto

भाजपा के घोषणापत्र में आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से लेकर आर्थिक वादे भी शामिल किए जाएंगे। नौकरीपेशा खासतौर पर मध्यमवर्ग का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखा जा रहा है। डॉ. मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में तैयार चुनाव घोषणा पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अधूरे मिशन को पूरा करने के संकल्प से लेकर पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विजन की छाप दिखेगी।

इसके लिए भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी ने देशभर से 42 हजार लोगों से सुझाव भी लिए। जबकि समाज के लगभग हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उनकी राय व सुझाव लिए गए हैं। इसमें सबसे पहले भाजपा आयकर को तर्कसंगत बनाने की बात कही गई है।

देश के बुनियादी ढांचे को विस्तार देने व मजबूत बनाने संबंधी अटल सरकार की बंद पड़ी परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने का वादा भी घोषणा पत्र में है।

कोई बड़ा नेता नाराज न हो जाए

what is in bjp manifesto

पार्टी के कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल कहते हैं कि महंगाई रोकना, रोजगार बढ़ाना, बदहाल अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने से लेकर देशी-विदेशी निवेश को बढ़ाना भाजपा की प्राथमिकता रहेगी। इसी से संबंधित मुद्दे घोषणापत्र में होंगे।

इधर, पहले यह घोषणापत्र बृहस्पतिवार को जारी करने की योजना थी, लेकिन पार्टी में यह तय नहीं हो पा रहा है कि किस किस बड़े नेता को बुलाया जाए। मोदी इसे राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जारी करेंगे। ऐसे में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की क्या भूमिका रहेगी, पार्टी तय नहीं कर पा रही है।

सबसे ज्यादा मुश्किल आडवाणी को लेकर है। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली व घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी तो रहेंगे ही, ऐसे में विजन दस्तावेज बना रहे नितिन गडकरी, पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू जैसे वरिष्ठ नेता में से कोई छूट गया तो उसके नाराज हो जाने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed