फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what did prime minister narendra modi from shnizo abe

शिंजो अबे से क्या चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

Fri, 11 Dec 2015 04:27 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
what did prime minister narendra modi from shnizo abe

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को भारत आ रहे हैं। वह यहां भारत-जापान सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही वाराणसी भी जाएंगे। इस दौरान दोनों देश कई अहम समझौते पर दस्तखत भी करेंगे।

विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले साल जापान गए थे। बीबीसी संवाददाता निखिल रंजन ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ईस्ट एशियन स्टडीज के प्रोफेसर श्रीकांत कोंडपल्ली से पूछा कि इस बीच दोनों देश कितने करीब आए हैं।
विज्ञापन


जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को भारत आ रहे हैं। वह यहां भारत-जापान सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही वाराणसी भी जाएंगे। इस दौरान दोनों देश कई अहम समझौते पर दस्तखत भी करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले साल जापान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं दोनों एकमत

what did prime minister narendra modi from shnizo abe

बीबीसी संवाददाता निखिल रंजन ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ईस्ट एशियन स्टडीज के प्रोफेसर श्रीकांत कोंडपल्ली से पूछा कि इस बीच दोनों देश कितने करीब आए हैं। कोंडपल्ली के मुताबिक अब लगने लगा है कि दोनों देशों को आर्क ऑफ फ्रीडम एंड प्रॉस्पेरिटी लागू करने की स्थिति आ गई है।

दोनों देशों में कैसे समझौते हो सकते हैं?इस पर उनका कहना है कि दोनों लोकतंत्र हैं और वैश्विकरण का दोनों का उद्देश्य है।  फिर नौपरिवहन की आजादी और अंतरराष्ट्रीय कानून पर दोनों एकमत हैं। इसके अलावा दोनों देश अहमदाबाद से मुंबई तक आठ अरब डॉलर की एक हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का करार करना चाहते हैं।

इसमें पहले 10 साल तक जापान से मिलने वाले ऋण को वापस नहीं करना और कुल 40-50 साल की परियोजना अवधि के दौरान पुनर्भुगतान किया जाना है। इसकी ब्याज दर भी बहुत कम रहेगी। इसलिए इससे भारत को बहुत लाभ होने की उम्मीद है।

हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा

what did prime minister narendra modi from shnizo abe

कोंडपल्ली के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर में एक भाषण में बताया था कि रक्षा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर 49% की सीमा हटा ली गई है और अब शायद रक्षा उद्योगों में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लागू होगा।

इसका अर्थ यह है कि यूएस-2 एंफीबियस एयरक्राफ्ट के संयुक्त विकास का जिक्र भी शायद संयुक्त बयान में हो।

हालांकि उनका कहना है कि सात-आठ साल पहले भारतीय और जापानी प्रधानमंत्री के संयुक्त बयान में उत्तर-पूर्व से जरिए संपर्क के बारे में जिक्र था, लेकिन उस पर अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। हो सकता है इस बार इस संबंध में भी महत्वपूर्ण घोषणा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed