फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what comes out from jaitely budjet on social security issue

सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर क्या बोला जेटली का बजट

Sat, 28 Feb 2015 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
what comes out from jaitely budjet on social security issue

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने दूसरे बजट में सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे को खास तवज्जो दी है। सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए जेटली के बजट पिटारे से कई अहम योजनाओं का ऐलान हुआ है।

विज्ञापन


जेटली ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा तंत्र को लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा बीमा के किसी भी प्रारुप से अछूता है, इसलिए मैं सभी के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के मुद्दे की तरफ काम करने का प्रस्ताव रखता हूं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को

what comes out from jaitely budjet on social security issue

अरूण जेटली ने अपने बजट के दौरान युवा अल्पसंख्यकों का भी विशेष ख्याल रखा। जेलटी के बजट में देश के युवा अल्पसंख्यकों के लिए 'नई मंजिल' नाम की नई योजना की घोषणा की गई है।

इस योजना के तहत अल्पसंख्यक युवाओं को स्कूल छोड़ने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें एक सर्टिफिकेट प्रदान कर रोजगार पाने हेतु सक्षम बनाया जा सकेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि हम अटल पेंशन योजना का भी ऐलान करेंगे जो पेंशन को नए तरीके से परिभाषित करेगी। वहीं जेटली ने यह भी कहा कि हम गरीबी रेखा के नीचे रह रहे वृद्ध नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए भी एक योजना का ऐलान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed