फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what changes in this new year 2016

कैलेंडर ही नहीं बहुत कुछ बदल जाएगा 1 जनवरी 2016 से

Fri, 01 Jan 2016 02:01 PM IST
वात्सल्य राय/ बीबीसी संवाददाता
वात्सल्य राय/ बीबीसी संवाददाता Updated Fri, 01 Jan 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
what changes in this new year 2016

आज यानी 1 जनवरी 2016 को सिर्फ तारीख नहीं बदली है। सिर्फ कैलेंडर ही नहीं बदला है। ऐसा काफी कुछ बदल गया है, जिसका असर आपकी जिंदगी या आपके कामकाज पर हो सकता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने तीसरे और चौथे दर्जे की सरकारी नौकरियों के लिए साक्षात्कार खत्म करने का फैसला किया है। यह फैसला शुक्रवार से लागू होगा।

इसका ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ''नववर्ष की सौगात'' बताया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्य सरकारों से इंटरव्यू खत्म कर मेरिट के आधार पर नियुक्ति करने का आग्रह किया है।

ऑड-ईवन चालू, रात में मिलेगी सस्ती सीएनजी

what changes in this new year 2016

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की कोशिश के तहत शुक्रवार से ऑड-ईवन योजना लागू हो गई है।

इसके तहत दिल्ली में 15 तारीख तक एक दिन ऑड और अगले दिन ईवन नंबरप्लेट वाले वाहन सड़कों पर उतरेंगे। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक इस नियम में छूट रहेगी।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार रात से राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रात के वक्त सीएनजी के दाम डेढ़ रुपए घटाने का फैसला किया है।

सस्ती सीएनजी रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक मिलेगी। दिल्ली में सीएनजी का दाम 37 रुपए 20 पैसे प्रति किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया का शाकाहारी प्लान, एमटीएनएल रोमिंग फ्री

what changes in this new year 2016

एयरइंडिया की 60 से 90 मिनट वाली घरेलू उड़ानों में शुक्रवार से सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा।

बीते दिनों इस पर विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद एयरलाइंस ने सफाई दी थी कि पहले भी डेढ़ घंटे की उड़ान में शाकाहारी स्नैक्स ही दिया जाता था।

एयर इंडिया के मुताबिक 90 मिनट से ज्यादा वक्त की उड़ानों में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना परोसा जाता रहेगा।

सरकारी टेलीफोन कंपनी एमटीएनएल शुक्रवार से अपने उपभोक्ताओं को कॉल रिसीव करने के लिए रोमिंग फ्री सुविधा देगी। एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई में सेवाएं देती है।

वहीं मारुति सुजूकी समेत कई कार कंपनियों ने शुक्रवार से कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed