फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what changed after dark night of december 16 in delhi

16 दिसंबर की काली रात के बाद कितनी बदली दिल्ली?

Wed, 16 Jan 2013 08:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
what changed after dark night of december 16 in delhi

वसंत विहार गैंगरेप ने देश को हिला दिया। जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटा। शासन-प्रशासन पर चौतरफा हमला हुआ। इसके बाद हरकत में आई सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक के बाद एक कई फैसले लिए।

विज्ञापन


सरकार का सबसे ज्यादा जोर पीड़ित महिलाओं की सुनवाई के लिए उचित सिस्टम बनाने और दोषियों को जल्द सजा दिलाने पर रहा। इसके लिए एक हेल्प लाइन सेवा शुरू की गई। इसे सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया है। पीड़ित महिला सीधे मुख्यमंत्री से फरियाद कर सकती है।
विज्ञापन


वहीं, न्यायिक प्रक्रिया तेजी के लिए राजधानी में पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई। कैबिनेट ने न्यायिक सेवा के लिए अतिरिक्त पदों का भी सृजन किया। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित करने की पहल हुई। देर रात चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाने के साथ इनमें होमगार्ड की तैनाती की गई। ऑटो और टैंपो की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर गिरी गाज

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) और सहायक पुलिस आयुक्त (पीसीआर वाहन) को निलंबित किया। साथ ही, विशेष पुलिस आयुक्त को महीने के अंतिम शुक्रवार को शाम 4 बजे महिला संगठनों से मुलाकात का निर्देश दिया। इनका मोबाइल नंबर 98-180-99012 चौबीस घंटे संपर्क के लिए खुला रहेगा। प्रत्येक तीन माह में उप राज्यपाल शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। पुलिस आयुक्त नीरज कुमार के हवाले से उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज और कार्रवाई के लिखित माफी मांगी।

बाद में कागजी कार्रवाई, इलाज पहले
वसंत विहार गैंगरेप के बाद राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन विभाग और वहां के चिकित्सक सतर्क हो गए हैं। चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पहले पीड़ित का इलाज किया जाए और बाद में कागजी कार्रवाई। निर्देश का पालन नहीं होने पर चिकित्सक पर कार्रवाई होगी।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीडी अथाणी ने बताया कि वसंत विहार गैंगरेप की शिकार युवती और घायल युवक के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी। आपातकालीन विभाग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक प्रोटोकॉल होता है। उस नियम का पालन किया जाता है। घटना के बाद आपातकालीन विभाग को सतर्क कर दिया गया है।

स्पष्ट कहा गया है कि पहले पीड़ित का इलाज किया जाए फिर कागजी कार्रवाई। आपातकालीन विभाग पर सबसे अधिक भार है। कई थानों के मामले अस्पताल में पहुंचते हैं, इसलिए कई बार मरीजों का भार अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में गंभीर मरीजों के इलाज को प्राथमिकता दी जाती है। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स और बर्न विभाग की अलग ओपीडी है।

अहम फैसले
- राजधानी में पांच फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की गई।
- दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में 50 अतिरिक्त पदों और दिल्ली न्यायिक सेवा में 100 पदों के सृजन को मंजूरी।
- हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू किया गया। पीड़ित महिलाएं सीधे देंगी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यालय तक दस्तक।
- 22 रूट पर डीटीसी ने उतारी 89 बसें, सुरक्षा में होम गार्ड की तैनाती, 10-50 मिनट के अंतराल पर मिल रही सुविधा।
- ऑटो,टैंपो पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान। हेल्प लाइन नंबर-1095, 011-25844444 जारी।
- जागरूकता कार्यक्रमों की शुरूआत, चालू वित्त वर्ष में महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम के लिए 1380 करोड़ रुपये का प्रावधान।

नहीं थमी दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदात
वसंत विहार गैंगरेप के बाद वारदात पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। इसके बावजूद राजधानी में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। एक माह में राजधानी में इस तरह की साठ से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं यानी हर दिन दो महिलाएं या नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो रही हैं।


वसंत विहार की घटना के बाद हजारों लोग इंडिया गेट पर विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, राजधानी के विभिन्न इलाकों में बच्चियां और महिलाएं दरिंदगी का शिकार हो रही थीं। ज्यादातर मामलों में आरोपी पड़ोसी या फिर परिचित ही हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक कई इलाकों सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के करीब 60 मामले सामने आए। आज भी दिल्ली में हर दिन दो महिलाएं व बच्ची दुष्कर्म-छेड़छाड़ की शिकार हो रही हैं।

गैंगरेप की घटनाएं
20 दिसंबर - वेलकम में महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप।
26 दिसंबर - कालका जी में लिफ्ट देने के बहाने कार में गैंगरेप।
7 जनवरी - अलीपुर में अगवा करके पांच पर गैंगरेप का आरोप।
1 जनवरी - सफदरजंग एंक्लेव में छात्रा ने दो भाइयों पर लगाया आरोप।

दुष्कर्म की वारदात
16 दिसंबर - चांदनी महल इलाके में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
16 दिसंबर- मालवीय नगर में पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म
21 दिसंबर- शकरपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म
21 दिसंबर- पश्चिम बंगाल की युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म
30 दिसंबर- कलस्टर बस में छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने भाई पर लगाया आरोप
30 दिसंबर- द्वारका में 11वीं कक्षा की छात्रा ने पुजारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
5 जनवरी- विजय विहार में भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
7 जनवरी- पटेल नगर में सहकर्मी ने लगाया डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप
7 जनवरी- पांडव नगर में मंदिर के पुजारी ने किया महिला से दुष्कर्म

छेड़छाड़ की घटनाएं
17 दिसंबर- ज्योति नगर में तीन युवकों ने की महिला से छेड़खानी
19 दिसंबर - द्वारका मेट्रो स्टेशन के बाहर युवती से छेड़छाड़
22 दिसंबर- डाबड़ी में डीटीस में नशे में युवकों ने की छेड़छाड़
24 दिसंबर -साकेत में नशे में धुत युवकों ने की युवती से छेड़छाड़
25 दिसंबर- आरके पुरम में युवती से छेड़छाड़
29 दिसंबर- बाराखंभा में कलस्टर बस के कंडक्टर ने की किशोरी से छेड़छाड़
31 दिसंबर- पहाड़गंज सेंट्रल अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों ने कैंटीन ब्वॉय पर लगाया आरोप
1 जनवरी- कल्याणपुरी में सीएस की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़
3 जनवरी- न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़
3 जनवरी- आनंद विहार इलाके में कैब चालक ने महिला को छेड़ा।
7 जनवरी- कनॉट प्लेस इलाके में यमन एंबेसी के चार लोगों ने की छेड़छाड़
9 जनवरी- मधु विहार इलाके में चलती बस में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़
11 जनवरी- करावल नगर में निजी स्कूल के शिक्षक ने नर्सरी की छात्रा को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed