फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   What about the 1.2 million employees of the Sahara?

अब सहारा के कर्मचारियों का क्या होगा?

Wed, 05 Mar 2014 06:12 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
What about the 1.2 million employees of the Sahara?

लगातार निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सहारा समूह ने सेबी को 22,500 करोड़ रुपये की नई बैंक गारंटी देने की पेशकश की है और निवेशकों की पहचान में उसे मदद देने का भी प्रस्ताव रखा है। इनमें वे निवेशक भी शामिल हैं, जिन्हें समूह ने पैसा लौटाने का दावा किया है।

विज्ञापन


सहारा ने कहा है कि वह दस्तावेजों का मिलान करने और इसकी जांच के लिए अन्य जानकारी जुटाने में सेबी की मदद के लिए सैकड़ों योग्य कार्यकर्ताओं को तैनात कर सकता है। दस्तावेजों का एक बड़ा हिस्सा सेबी को सौंपा जा सकता है। और कुछ दस्तावेज सौंपे जाने हैं।

विज्ञापन

12 लाख कर्मचारियों पर लटकी तलवार!

What about the 1.2 million employees of the Sahara?

सहारा ने यह भी कहा है कि अगर जांच प्रक्रिया के दौरान किसी फर्जी निवेशक के दावे को खारिज किया जाता है या कोई फर्जी अकाउंट मिलता है तो समूह उस निवेशक की रकम सरकार के खाते में जमा करेगा। यह रकम 30 दिन के भीतर सेबी के जरिये सरकार के खाते में जाएगी। सहारा समूह ने यह घोषणा अपने चीफ सुब्रत राय सहारा को पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के दिन (मंगलवार) किया है।

समूह ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वह इसके प्रस्ताव को सहारा के करोड़ों निवेशकों के हितों में स्वीकार करे और इसके 12 लाख कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की रोजी-रोटी की रक्षा करे। समूह ने यह भी कहा है कि सेबी पिछले 15 महने से ज्यादा पैसे की मांग करता रहा है जबकि हमारे जमा किए गए 5120 करोड़ रुपये में सिर्फ एक करोड़ रुपया ही निवेशकों को लौटाया जा सका है। इस तरह सेबी के पास सहारा के 5619 करोड़(ब्याज सहित) रुपये अब भी जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed