{"_id":"b0de762c-8550-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"wharton-regrets-confusion-over-modi-invite","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉर्टन में मोदी के बजाय केजरीवाल देंगे भाषण ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वॉर्टन में मोदी के बजाय केजरीवाल देंगे भाषण
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के प्रतिष्ठित बिजनेस संस्थान वार्टन स्कूल ने सालाना वॉर्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को संबोधन के लिए न्योता दिया है। केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि वॉर्टन स्कूल की ओर से केजरीवाल को भारतीय छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधन के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में भाषण देना था लेकिन विरोध के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, मोदी का कार्यक्रम रद्द किए जाने से नाराज शिवसेना के नेता सुरेश प्रभु ने कहा है कि वह अब वार्टन स्कूल के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। अदानी समूह ने भी कार्यक्रम की स्पांसरशिप करने से कदम वापस खींच लिए हैं। समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने भी इसमें शिरकत नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि भाजपा अपने गुस्से का खुलकर इजहार नहीं कर इस मामले को तूल देने से बच रही है।
विज्ञापन
अदानी ने वापस ली स्पांसरशिप
नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रद्द किए जाने के बाद अदानी समूह ने वॉर्टन इंडिया इकॉनमिक फोरम की स्पांसरशिप वापस ले ली है। समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने भी इसमें भाग लेने से मना कर दिया है।
अदानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि गौतम अदानी व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम में शिरकत करने की असमर्थता पहले ही जाहिर कर चुके हैं। गुजरात का अदानी समूह वार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रमुख स्पांसर था।
फोरम ने इस महीने की 23 तारीख को मोदी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया था। मोदी का यह संबोधन फिलाडेल्फिया में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होना था। लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया के तीन भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसरों के ऐतराज जताने के बाद उनके संबोधन को रद्द कर दिया गया।
इन प्रोफेसरों और कई छात्रों ने गुजरात दंगों के बाद बनी मोदी की छवि को लेकर सवाल उठाए थे और उन्हें कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बनाए जाने पर ऐतराज जाहिर किया था। इस बढ़ते विरोध के मद्देनजर फोरम ने कहा कि हम मोदी के विकास मॉडल के प्रशंसक हैं, लेकिन हमें संबोधन रद्द करने का फैसला लेना पड़ रहा है।