फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   west bengal police arrested bjp national leaders.

पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुए कई भाजपा नेता

Thu, 30 Oct 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 30 Oct 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
west bengal police arrested bjp national leaders.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के हिंसा ग्रस्त गांव माकड़ा की स्थिति का जायजा लेने गए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में राज्य पुलिस ने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद कीर्ति आजाद, उदित राज को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा नेताओं को राज्य सरकार ने हिंसाग्रस्त इलाके में जाने से मना किया था। दौरे पर जा रही टीम को पुलिस ने रोका जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर धक्का-मुक्की तक बात पहुंच गई। नेताओं ने जब वहां लगे बैरिकेड तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस, प्रदेश भाजपा और लेफ्ट फ्रंट के प्रतिनिधियों को भी सरकार ने गांव में प्रवेश नहीं करने दिया था।


सोमवार को यहां टीएमसी और भाजपा समर्थकों में संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच नकवी ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि टीएमसी सरकार विपक्षी राजनीतिक दलों को यहां आने से रोकने में जितनी ताकत व ऊर्जा लगा रही है उसका आधा भी अगर आतंकवाद पर काबू पाने में लगाती तो आज राज्य की परिस्थिति काफी बेहतर होती। यहां हकीकत छिपाने की कोशिश हो रही है।

नकवी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार आतंकवादियों व माफिया का पर्याय बन गई है। यह सरकार राष्ट्रविरोधी ताकतों को बंगाल से आतंकवादी गतिविधियां चलाने की अनुमति दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed