{"_id":"017d2ba0-a103-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"west-bengal-finance-minister-ballyragging-torn-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के कुर्ता फाड़ने पर भड़कीं ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्री के कुर्ता फाड़ने पर भड़कीं ममता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित योजना आयोग दफ्तर के बाहर एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने अमित मित्रा का कुर्ता भी फाड़ दिया।
ये लोग कोलकाता में छात्र नेता सुदीप्तो गुप्ता की मौत के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
बनर्जी ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के सामने इस लचर व्यवस्था को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। ममता ने यहां तक कह डाला कि वो दिल्ली आना ही छोड़ देंगी।
विज्ञापन
टीवी चैनलों के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई, वहां मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी मौजूद थे। ममता बनर्जी योजना आयोग की बैठक में भाग लेने आई थीं।