शादी समारोह में फटी कॉफी मशीन, दूल्हा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादी समारोह में अचानक कॉफी मशीन फट जाने की वजह से दूल्हा और उसका भाई घायल हो गए।
कॉफी मशीन फटने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। हादसे में दूल्हे को तो मामूली चोट आई लेकिन उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि प्रेशर अधिक बन जाने की वजह से कॉफी मशीन फट गई।
प्रेशर अधिक होने की वजह से फटी कॉफी मशीन
गलशहीद थाना क्षेत्र में मोहल्ला असालतपुरा पत्थर का चौराहा पर यह घटना सोमवार को रात करीब आठ बजे हुई। पत्थर का चौराहा निवासी फराज पुत्र फरीद की शादी का समारोह था।
चौराहे पर खाली पड़ी जगह में टेंट लगाकर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें खाने पीने के बाकी स्टॉल के साथ ही कॉफी मशीन भी लगी थी। लेकिन अचानक तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई।
हादसे के वक्त दूल्हा फराज और उसका भाई फैजान कॉफी मशीन के पास ही खड़े थे। हादसे में दोनों घायल हो गए। फैजान के खून बहने लगा जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की बाबत छानबीन की।