एक कंपनी को चाहिए 'विकी डोनर', बदले में दे रही 45 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी मुल्क चीन में इन दिनों एक अनोखी हलचल देखने को मिल रही है। लोग अपने स्पर्म डोनेट करने के लिए बेचैन हैं और इसके लिए बेसब्री से अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं।
अब आप पूछेंगे कि स्पर्म डोनेट करने के लिए आखिर वहां ऐसी आफत क्यों मची हैं? दरअसल यहां एक वेबसाइट ताऊबाऊ ने स्पर्म की ऑनलाइन खरीदारी शुरू की है, जिसके बदले में कंपनी स्पर्म डोनर को मोटी रकम दे रही है।
लोगों को स्पर्म के बदले में 38 हजार से लेकर 45 हजार रुपए तक की रकम मिल रही है। इसके अलावा वेबसाइट ने पितृत्व परीक्षण और शुक्राणु प्रजनन परीक्षण का ऑफर भी चलाया हुआ है।
22 हजार लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा की यह वेबसाइट अक्सर अजीबो-गरीब चीजों की बिक्री को लेकर चर्चाओं में रहती है। कुछ समय पहले कंपनी ने महिलाओं के स्तन के दूध से बने साबुन की बिक्री शुरू की थी।
वेबसाइट लड़कियों के लिए किराए पर ब्वॉयफ्रेंड उपलब्ध कराने का ऑफर भी चला चुकी है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने स्पर्म की ऑनलाइन खरीदारी शुरू कर फिर से हंगामा मचा दिया है।
कंपनी के ऑफर को लेकर लोगों में किस कदर मारामारी मची है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के 7 स्पर्म बैंको में से केवल एक बैंक पर ही 72 घंटों में करीब 22 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।