फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   website of irs hacked by pakistani hackers

IRS की वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के संदेश

Mon, 08 Feb 2016 09:33 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
website of irs hacked by pakistani hackers

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़ी वेबसाइट को पाकिस्तान के हैकरों ने हैक कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार वेबसाइट http://www.irsofficersonline.gov.in शनिवार से एक्सेस नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


इस लिंक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हम पाक साइबर हमलावर टीम हैं’ जैसे संदेश आ रहे हैं। इस वेबसाइट के जरिये केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और देश भर में फैले आयकर विभाग के फील्ड कार्यालयों के बीच आधिकारिक संवाद होता है।
विज्ञापन


वेबसाइट की तकनीकी टीम ने इस बारे में कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया को सूचित कर दिया है। इस बीच साफ्टवेयर सुरक्षा से जुड़े उपाय मुहैया कराने वाली सिमनटेक के अनुसार साइबर अपराधी भारत, अमेरिका तथा ब्रिटेन में छोटे उद्योगों को निशाना बना रहे हैं। वे अकाउंट तथा फंड ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को इंफेक्टेड मेल भेज रहे हैं ताकि वे रुपये चुरा सकें। (तस्वीर में-कुछ ऐसी दिख रही थी साइट)
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 की शुरुआत से चल रहा है अभियान

website of irs hacked by pakistani hackers

सिमनटेक ने एक ब्लॉग में बताया है कि साइबर अपराधी मेल के साथ फाइल अटैच करके भेजते हैं। अमूमन यह फाइल जिप एक्सटेंशन की होती है। यूजर के फाइल खोलते ही उसका कंप्यूटर हैकर के नियंत्रण में हो जाता है।

ब्लॉग के मुताबिक साइबर की दुनिया के अपराधी किसी एक संस्था या उद्योग को निशाना नहीं बनाते। वे अगर किसी संस्था को शिकार नहीं बना पाते तो दूसरी की तरफ मुड़ जाते हैं। उनका यह अभियान 2015 की शुरुआत से चल रहा है।

पूरे साल उन्होंने ज्यादातर भारत के उद्योग को लक्ष्य किया। अमेरिका और दूसरी जगहों के संस्थान भी उनका शिकार बने। हालांकि पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका में उनकी गतिविधियों में कमी आई है, वहीं ब्रिटेन में यह आंकड़ा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed