{"_id":"3fbbc012e882d9aa323373279befa9cb","slug":"website-is-selling-nine-kg-onion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नौ रुपए किलो मिल रहा प्याज, होम डिलीवरी भी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यहां नौ रुपए किलो मिल रहा प्याज, होम डिलीवरी भी
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के बीच प्याज के बढ़ते दामों ने जहां घरों में सब्जी का स्वाद बिगाड़ दिया है वहीं, इसी स्वाद को वापस लाने के लिए एक वेबसाइट सस्ती दर पर प्याज बेच रही है।
विज्ञापन
ग्रुपऑन नाम की एक शॉपिंग वेबसाइट नौ रुपए प्रति किलो पर प्याज बेच रही है। साथ ही इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा और प्याज की होम डिलीवरी हो जाएगी।
विज्ञापन
यह शॉपिंग वेबसाइट कई सामान पर डील्स देती है। साइट ने दिल्ली के प्याज के होलसेल व्यापारी से डील कर यह ऑफर दिया है।
लेकिन इस ऑफर के साथ एक शर्त भी लगाई गई है। शर्त के अनुसार कंपनी एक घर में सिर्फ एक किलो प्याज ही डिलीवर करेगी। ऑर्डर दस दिन के अंदर मिलेगा।
कंपनी अगले सात दिनों तक देश के 78 शहरों में कंपनी 9 रुपये के हिसाब से प्याज बेचेगी। हर दिन तीन हजार किलो प्याज बेचने के लिए रखा जाएगा।
प्याज के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं और पिछले डेढ़ महीने में प्याज के रेट बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी सस्ते प्याज की रेहड़ियां लगवाई थीं।
विज्ञापन