फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   website is selling nine kg onion

यहां नौ रुपए किलो मिल रहा प्याज, होम डिलीवरी भी

Thu, 05 Sep 2013 06:33 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
website is selling nine kg onion

महंगाई के बीच प्याज के बढ़ते दामों ने जहां घरों में सब्जी का स्वाद बिगाड़ दिया है वहीं, इसी स्वाद को वापस लाने के लिए एक वेबसाइट सस्ती दर पर प्याज बेच रही है।

विज्ञापन


ग्रुपऑन नाम की एक शॉपिंग वेबसाइट
नौ रुपए प्रति किलो पर प्याज बेच रही है। साथ ही इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा और प्याज की होम डिलीवरी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह शॉपिंग वेबसाइट कई सामान पर डील्स देती है। साइट ने दिल्ली के प्याज के होलसेल व्यापारी से डील कर यह ऑफर दिया है।

लेकिन इस ऑफर के साथ एक शर्त भी लगाई गई है। शर्त के अनुसार कंपनी एक घर में सिर्फ एक किलो प्याज ही डिलीवर करेगी। ऑर्डर दस दिन के अंदर मिलेगा।

कंपनी अगले सात दिनों तक देश के 78 शहरों में कंपनी 9 रुपये के हिसाब से प्याज बेचेगी। हर दिन तीन हजार किलो प्याज बेचने के लिए रखा जाएगा।

प्याज के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं और पिछले डेढ़ महीने में प्याज के रेट बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी सस्ते प्याज की रेहड़ियां लगवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed