{"_id":"978bf29407c0273bfe43663795afc8d9","slug":"website-blocked-by-govt-says-vhp-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप का आरोप, यूपी के बाद केंद्र सरकार भी बना रही निशाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विहिप का आरोप, यूपी के बाद केंद्र सरकार भी बना रही निशाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Aug 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 कोसी यात्रा रोके जाने पर अखिलेश सरकार से नाराज विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने केंद्र सरकार पर विहिप की वेबसाइट को ब्लॉक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विहिप के प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विहिप की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। सरकार नहीं चाहती कि हम लोगों को अपने कार्यक्रमों से अवगत करा पाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विहिप को एक ओर उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के रवैये से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार भी अड़चने पैदा कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साइबर लॉ के तहत विहिप इस मसले से निपटेगी। साथ ही उन्होंने यूपी में पुलिस की साधु-संतों से बदसलूकी पर आपत्ति जताई।