फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   weather changes storm and rain may come

मौसम ने ली करवट: कई इलाकों में आंधी, बारिश

Mon, 04 Feb 2013 10:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
weather changes storm and rain may come

सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर भारत में खराब मौसम की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के उत्तर भारत में असर डालने के चलते 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी परिक्षेत्र में भारी हिमपात होने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम के बाद हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है। ऐसा मौसम 6 फरवरी की सुबह तक बना रह सकता है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में कहीं-कहीं वर्षा और हिमपात हुआ। वहीं, एनसीआर में सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण पूरे दिन धूप की आंखमिचौली चलती रही और आखिरकार देर शाम हल्की बारिश हुई। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 4 और 5 फरवरी को जम्मू मंडल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी, गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी दी गई है। 6 फरवरी के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर भारत के तापमान में कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

7 से 10 फरवरी तक पड़ेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 6 फरवरी को जहां हल्की धूप निकलेगी तो 7 से 10 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed