फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   weath declaration by uma bharti

जानिए, पांचवीं तक पढ़ी उमा भारती के पास है कितनी संपत्ति?

Sat, 05 Apr 2014 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 05 Apr 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
weath declaration by uma bharti

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी उमा भारती की संपत्ति में बीते दो वर्षों में 48.48 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। उमा ने 2012 में चरखारी विधानसभा चुनाव में 95.27 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति दर्शाई थी।

विज्ञापन


जबकि, शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा चुनाव के नामांकन में 1.43 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा दिया है। इनमें छह किलो वजन के सोने-चांदी के बर्तन एवं भगवान के गहने हैं, जिनका मूल्य 35 लाख रुपये आका गया है।
विज्ञापन


नामांकन में भाजपा प्रत्याशी ने 46,26,218 रुपये की चल तथा 97,50,000 रुपये की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।

1.43 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा

weath declaration by uma bharti

उनके पास 2.5 लाख रुपए की नकदी है। विभिन्न बैंकों में 2,26,211 रुपए जमा हैं। बीमा पालिसी में 2,50,007 रुपए का निवेश है। साथ ही चार लाख रुपए कीमत का गृहोपयोगी सामान है। जबकि, टीकमगढ़ जिले के ग्राम डूंडा तथा सिविल लाइन में मकान हैं। साथ ही नागपुर व भोपाल में फ्लैट भी हैं।

इन सभी आवासों का मूल्य 97.5 लाख रुपए है। एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक उमा भारती ने 2012 में चरखारी विधानसभा चुनाव में 95,27,439 रुपए की चल-अचल संपत्ति दर्शाई थी। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री व कई बार विधायक रहने के बाद भी उमा भारती के पास अपना कोई वाहन नहीं है। इसके अलावा उन्हें गहनों का भी शौक नहीं है।

भाजपा प्रत्याशी उमा भारती पांचवीं पास हैं।

कांग्रेस की साजिश है कोबरा पोस्ट स्टिंग: उमा

weath declaration by uma bharti

नामांकन के बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी उमा भारती ने कहा कि बाबरी ढांचा विध्वंस को लेकर कोबरा पोस्ट द्वारा किया गया स्टिंग ऑपरेशन कांग्रेस की साजिश है। इसके सहारे कांग्रेस देश को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से अयोध्या में ताले खुले हैं, तब से आज तक रामजन्म भूमि आंदोलन में उनकी भागीदारी रही है। उनके जीवन काल में अगर वहां राम मंदिर बनता है तो वह खुद को धन्य समझेंगी। इसके लिए वह हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि बाबरी ढांचा विध्वंस के समय जो भी हुआ वह लिब्राहन कमीशन के सामने बता चुकीं हैं। उनका एक-एक वाक्य कागजों में दर्ज है। उन्होंने कहा ऐसी घिनौनी राजनीति आज तक कांग्रेस ही करती रही है। कांग्रेस ने ही भारत-पाकिस्तान का विभाजन कराया। कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश को बांटा। धर्म के नाम पर कांग्रेस ने लाखों सिखों को भूनकर रख दिया। मुजफ्फरनगर में भी कांग्रेस ने धर्म के नाम पर बंटवारा करवाया। कांग्रेस अब नष्ट व खत्म हो रही है। यह हताशा सोनिया व राहुल गांधी पर साफ नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि रायबरेली व अमेठी से कांग्रेस की हार तय है। कांग्रेस के विधायक व सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस एक बार फिर ऐसे स्टिंग आपरेशन कर देश को बांटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश पिछड़ापन, बेरोजगारी, आतंकवाद, आंतरिक आतंकवाद जैसे बड़े संकटों से जूझ रहा है। ऐसे समय में भाजपा विकास को मुद्दा बनाकर देश को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed