{"_id":"cff4820664ea98deced96bacefbe3d6c","slug":"we-will-stop-owaisi-to-enter-in-city-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'औवेसी को शहर में नहीं घुसने दिया जाएगा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'औवेसी को शहर में नहीं घुसने दिया जाएगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में शहरी सीट से उप चुनाव में संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अमित जानी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिमों की एकता में अपने बयानों से दरार पैदा करने वाले औवेसी को जिले में नहीं घुसने दिया जाएगा। औवेसी के पार्टी के होर्डिंग्स, झंडे और बैनरों को लगने नहीं दिया जाएगा। महावीर चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में अमित जानी ने कहा कि वह अकबरुद्दीन औवेसी और कमलेश तिवारी दोनों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
औवेसी के भावी प्रत्याशी ने शहर में होर्डिंग्स, पोस्टर लगा दिए हैं। हमें प्रत्याशी से कोई विरोध नहीं है, लेकिन औवेसी के फोटो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जहां भी औवेसी का फोटो लगा है, होर्डिंग्स और पोस्टर उखाड़े जाएंगे। फैसला किया है कि टोल प्लाजा से आगे औवेसी को नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा ने मिलकर यहां दंगा कराया। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस बार मायावती के जन्मदिन पर वह केक काटेंगे। वह जिंदा आदमी की मूर्ति लगाने के विरोधी हैं, इसलिए मायावती की मूर्ति तोड़ी थी। मायावती के विरोधी नहीं हैं।
विज्ञापन
हम दूसरे होर्डिंग्स लगा देंगे
एआईएमआईएम के भावी उम्मीदवार शकील अहमद का कहना है कि यदि उनके होर्डिंग, पोस्टर उखाड़े गए तो वह दूसरे लगवा देंगे। हम चुनाव लड़ रहे हैं, किसी से लड़ाई नहीं कर रहे। हमारा लोकतंत्र में विश्वास है।