फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we will not nuclear attack but not stoped if anybody done

'परमाणु हमला नहीं करेंगे लेकिन रुकेंगे भी नहीं'

Wed, 08 Apr 2015 08:18 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
we will not nuclear attack but not stoped if anybody done

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने साफ-साफ कहा है कि ‘पाक की तुलना में भारत के पास कहीं ज्यादा शक्तिशाली परमाणु क्षमता है लेकिन हम अपनी तरफ से शुरुआत नहीं करेंगे। यदि कोई हम पर हमला करता है तो हम सहन भी नहीं करेंगे (नेवर फर्स्ट बट नेवर टालरेट)।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की सख्ती से पाक सीमा पर आतंकी घुसपैठ रुकने से पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर पाक सेना की तरफ से बार-बार फायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


हर बात का जवाब मुंह से नहीं दिया जा सकता है, लेकिन देश की सीमाओं पर दुश्मनों को भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।’ यह बात रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा दिसंबर से अब तक मारे 30 आतंकी

we will not nuclear attack but not stoped if anybody done

रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकी अच्छा-बुरा नहीं होता है, वह सिर्फ आतंकी होता है। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। दिसंबर 2014 से लेकर अब तक घुसपैठ करते हुए 30 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।

उनका कहना है कि सीमाओं पर दूसरे देशों से अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अपने को मजबूत होना होगा। अच्छा रिश्ता तभी आगे बढ़ता है, जब अपने पास भरपूर ताकत हो। रक्षामंत्री ने बताया कि सेना मे वन रैंक वन प्रमोशन का प्रस्ताव तैयार होकर मंत्रालय के पास पहुंच चुका है।

इस साल यह शुरू भी हो जाएगा। पिछली सरकार सिर्फ बातें कर रही थी, हम काम कर रहे हैं। कानपुर स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड के संबंध में उन्होंने कहा कि हमने उनकी तरफ से प्रपोजल मांगा है। आगे कैसे-क्या करना है, इस पर प्रपोजल के बाद ही विचार किया जाएगा। इसी तरह छावनी क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर उन्होेंने अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed