{"_id":"cae4413e-619a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"we-will-not-leave-field-said-delhi-police-commissioner-neeraj-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुम दबाकर भागने वालों में से नहीं हैं हम'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दुम दबाकर भागने वालों में से नहीं हैं हम'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष राजधानी में कुल आपराधिक वारदातों में पौने दो फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं गंभीर अपराधों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा कि वह दुम दबाकर भागने वालों में से नहीं हैं। वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे और अपराध से डटकर लड़ेंगे।
विज्ञापन
कुमार ने वसंत विहार गैंगरेप की घटना को व्यवस्था में परिवर्तनकारी बताया। आयुक्त का कहना है कि नाबालिग की उम्र 16 वर्ष कर देनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की सालाना वार्ता में वसंत विहार गैंगरेप और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के शुरू में दो मिनट का मौन रखकर गैंगरेप की शिकार छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि धौला कुआं गैंगरप, खूनी दरवाजा गैंगरेप, रंगा-बिल्ला दुष्कर्म मामला और वसंत विहार गैंगरेप ऐसी घटनाएं हैं जो दिल्ली पुलिस के इतिहास में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई हैं। इस तरह की घटनाएं समाज में बदलाव लाने को मजबूर कर देती हैं।
विज्ञापन
वसंत विहार गैंगरेप की घटना पर नीरज कुमार ने फिर कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह संकट में भागेंगे नहीं। जब तक सरकार का उन पर भरोसा है वह काम करते रहेंगे।
उन्होंने वर्ष 2012 का अपराध का लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि आईपीसी के तहत वर्ष 2011 में जहां 53353 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे वहीं वर्ष 2012 में 54287 मामले दर्ज हुए। गंभीर आपराधिक वारदातों में 10.64 फीसदी की वृद्धि हुई है।
अपराध वर्ष 2011 2012
डकैती 33 28
हत्या 543 521
रॉबरी 562 608
फिरौती के लिए अपहरण 25 21
दुष्कर्म 572 706
झपटमारी 1476 1440
सेंधमारी 1419 1715
वाहन चोरी 14668 14391
अपहरण 238 274