{"_id":"3be275e8-6c5b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"we-will-go-to-people-again-on-lokpal-issue-says-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो फिर रामलीला मैदान में बैठूंगा: अन्ना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जरूरत पड़ी तो फिर रामलीला मैदान में बैठूंगा: अन्ना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे ने संशोधित लोकपाल बिल को लेकर केंद्र सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो लोकपाल के मुद्दे पर वे एक बार फिर रामलीला मैदान में धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
अन्ना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी तरफ से लोकपाल बिल का जो ड्राफ्ट दिया गया था, वह कैबिनेट में पहुंचा ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लोकपाल बिल को लेकर खुद अपना ड्राफ्ट बनाया और इस पर मुहर लगा दी। सरकार लोकपाल के मुद्दे पर देश की जनता को धोखा दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता से झूठ बोल रही है। सरकार की मंशा खुलकर सामने आ गई है। अन्ना ने कहा, 'मैं अपना प्रयास जारी रखूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो एक बार फिर रामलीला मैदान में धरने पर बैठूंगा, लेकिन इससे पहले एक-दो साल तक जनता के बीच जाकर मजबूत लोकपाल लाने के लिए अभियान चलाता रहूंगा।'
विज्ञापन