फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   We will end Bangladeshi infiltration: Amit Shah

'बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को खत्म करेंगे'

Wed, 10 Feb 2016 04:39 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
We will end Bangladeshi infiltration: Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 14वें बोडोलैंड दिवस पर कोकराझार में जनसभा को संबोधित किया| इस मोके पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना के कारण ही आज असम भारत का स्वतंत्र हिस्सा है।

विज्ञापन


असम के अंदर एक ऐसी सरकार चाहिए जो बोडोलैंड के विकास के लिए समर्पित हो, कांग्रेस के 15 साल के राज में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। जिस राज्य में माताएं बहने सुरक्षित ना हों वो राज्य विकास नहीं कर सकता, असम में अगर भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनती है तभी विकास हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार असम में रोजगार उपलब्ध कराएगी और युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देगी जहां से वो अपनी शक्ति का विकास कर सकें। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को बंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अवैध घुसपैठ के लिए यहीं पार्टी जिम्मेदार'

We will end Bangladeshi infiltration: Amit Shah

उन्होंने कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के लिए यहीं पार्टी जिम्मेदार है। शाह ने कहा कि वोट बैंक राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने असम में अवैध घुसपैठ को शुरू किया था। पूरे राज्य में बांग्लादेश से घुसपैठ जारी है। अमित शाह ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो असम में चौतरफा विकास होगा।

साथ ही बोडो क्षेत्र में पूरा विकास किया जाएगा। उन्होंने इस बात की भी घोषणा कि हमने बीपीएफ के साथ असम में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

शाह ने कहा कि चीन से युद्ध के समय तब के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने असम और पूर्वोत्तर भारत के लोगों को गुड बॉय कह दिया था। वो तो भारत के जाबांज सैनिक थे‌ जिन्होंने असम को भारत को अभिन्न अंग बनाए रखा। असम के मुख्यमंत्री तरूण गगोई पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पिछले 15 साल के शासन में राज्य पूरी तरह से विकास से पिछड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed