फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   We trying to get support of opposition on GST: Jaitley

जीएसटी के लिए विपक्ष को मनाने की कर रहे हैं कोशिश: जेटली

Tue, 17 Nov 2015 04:50 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:50 AM IST
विज्ञापन
We trying to get support of opposition on GST: Jaitley

संसद के शीतकालीन सत्र में वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी-विधेयक को पारित कराने की कोशिशें तेज करते हुए केन्द्र सरकार सक्रिय हो गई है। बताया जाता है कि इसी सिलसिले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात भी की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जीएसटी पर राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक 20 नवंबर को होना है। वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री स्तर पर इसके लिए गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी के तहत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं से जेटली ने मुलाकात की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने जीएसटी के कुछ प्रावधानों पर समीक्षा के संकेत दिए हैं। बताया जाता है कि वित्त मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ फीसदी का मुआवजा

We trying to get support of opposition on GST: Jaitley

सूत्रों का कहना है कि यदि विधेयक को पारित करने के लिए विपक्षी दल तैयार हो जाती है तो सरकार जीएसटी विधेयक में संशोधन के लिए भी तैयार है। यही नहीं, सामान बानाने वाले राज्यों के लिए 1 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग टैक्स का जो प्रावधान किया है, उसकी दोबारा समीक्षा भी की जा सकती है। यदि 1 फीसदी टैक्स का प्रावधान खत्म होता है तो ऐसे राज्यों को सरकार की तरफ से 100 फीसदी का मुआवजा दिया जाएगा।

यह सक्रियता इसलिए क्योंकि जीएसटी पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त-इम्पावर्ड-कमिटी की 20 नवंबर को बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य आर्थिक सलाहकार रेवेन्यू, न्यूट्रल रेट पर अंतरिम रिपोर्ट सौंपेंगे। इसी दौरान जीएसटी कमिटी के नए अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। इस पद के लिए कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री रेस में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed