'भारत ने सौंपे सबूत, अब गेंद पाकिस्तान के पाले में'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रचे जाने के सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पठानकोट में हुआ आतंकी हमला सीमा पार से चल रहे आतंकवाद का उदाहरण है। यह एक चुनौती की तरह हमारे सामने खड़ा है।
उन्होंने कहा कि अब गेंद पाकिस्तान के पाले में हैं और आतंकवादी हमले की साजिश कहां रची गई, इसके सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की है।
नवाज शरीफ ने भरोसा दिलाया है कि वो इस हमले को लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे। अब भारत इस बात का इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान इस पर क्या कार्रवाई करता है।
पाकिस्तान के ऊपर निर्भर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की 7 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बैठक होना संभावित है। पर यह बैठक होगी कि नहीं इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को कोई डेडलाइन नहीं दी है। अब यह पाकिस्तान के ऊपर निर्भर करता है कि वो कब तक कार्रवाई करता है।
आपको बताते चले कि 1 जनवरी की देर रात सीमा पार से आए आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में एनएसजी और सेना के सात जवान शहीद हो गए है।
केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। इस आतंकी हमले को खुफिया एजेंसियों की चूक भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिसंबर, 2015 में कई शहरों में पकड़े गए आईएएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद ही इस तरह के हमले के इनपुट मिल गए थे। पर इस आतंकी हमले को रोकने में नाकाम रहे।