फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we have received new proof by india says nawaz sharif

हम चाहते तो भारत के सबूत छिपा लेते, लेकिन नहीं छिपाए: शरीफ

Mon, 25 Jan 2016 04:14 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
we have received new proof by india says nawaz sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले के संबंध में भारत ने कुछ नए सबूत दिए हैं और उनका देश इनका सत्यापन कर रहा है ताकि साज़िशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

विज्ञापन


दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के बाद लौटते हुए लंदन में नवाज़ शरीफ़ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया। नवाज़ शरीफ़ ने कहा, “पठानकोट हमले पर मुझे भारत से नए सुराग मिले हैं और हम भारत द्वारा दिए सबूतों को देखेंगे और उनकी जाँच करेंगे।”
विज्ञापन


शरीफ़ ने कहा, “हम इसे छिपा सकते थे या भूल सकते थे, लेकिन हमने कहा है कि हमें सबूत मिले हैं।” इसी महीने की शुरुआत में पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले में सात सुरक्षाकर्मी और छह चरमपंथियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का विशेष दल भारत जाकर करेगा सबूत इकट्ठा

we have received new proof by india says nawaz sharif

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, “हम उनकी जाँच और सत्यापन कर रहे हैं। एक बार हम यह काम कर लेंगे तो फिर निश्चित तौर पर आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही हमने एक विशेष जाँच दल भी बनाया है जो भारत जाएगा और अधिक सबूत इकट्ठा करेगा।”

नवाज़ शरीफ़ ने कहा, “मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई थी और उन्होंने षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव मदद की पेशकश की थी। हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं और उम्मीद है कि साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में जल्द ही लाया जाएगा।”

शरीफ़ ने पठानकोट हमले के बाद चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का वादा किया था, लेकिन माना था कि इन मामलों में प्रगति अक्सर धीमी रहती है।

भारत ने पठानकोट हमले के लिए पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जैश ए मोहम्मद को ज़िम्मेदार ठहराया था और पाकिस्तान को इससे जुड़ी जानकारियां दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed