फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we have caught gujarat's lion in cage says akhilesh

गुजरात के शेर को हमने पिंजड़े में बंद कर दिया: अखिलेश

Mon, 31 Mar 2014 08:41 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
we have caught gujarat's lion in cage says akhilesh

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, सियासी दल और नेता अपने विरोधियों पर उतने ही हमलावर होते नजर आ रहे हैं। जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी नेता विरोधियों को नीचा दिखाकर अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी में चुनावी रैलियों के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश सरकार पर हमलावर हो रहे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

शेरों को लेकर मोदी पर वार

we have caught gujarat's lion in cage says akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात ने यूपी को शेर दिए, मगर हमने भी चंबल में तैयार पिंजड़े में इन्हें बंद कर दिया है।

भाजपा के नेताओं को आडे़ हाथों लेते हुए अखिलेश ने कहा कहा, 'उनके नेता जितने बड़े हैं, उनके दिल उतने ही छोटे हैं।' अखिलेश सोमवार को सहारनपुर में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के लिए अनाज मंडी में रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा प्रत्याशी हसन के लिए वोट मांगे और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र छेड़कर विपक्ष को घेरा। दंगे पर न्यायालय के फैसले पर भी उन्होंने सरकार का बचाव किया। उन्होंने सच्चर कमेटी और रंगनाथ आयोग की सिफारिशें लागू कराने का वादा किया।

'एक साल में 15 लाख लैपटॉप बांटे'

we have caught gujarat's lion in cage says akhilesh

मुख्यमंत्री ने भाषण में जहां भाजपा और बसपा पर तीखे हमले किए, वहीं कांग्रेस पर नरम रहे। उन्होंने कहा, पहले चरण का चुनाव बेहद निर्णायक है। यहां के माहौल से ही प्रदेश में लहर बनेगी।

अखिलेश बोले, 'गुजरात मॉडल क्या है। अगर विकास किया तो सांप्रदायिकता का रास्ता क्यों अपनाते हैं। बसपा सरकार ने भी जनता का पैसा मूर्तियों में बर्बाद किया। सपा सरकार में एक साल में 15 लाख लैपटॉप बांटे गए, यही काम गुजरात को करने में पांच साल लगेंगे।'

अखिलेश ने कहा कि दंगों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जो दुख आया, उसकी भरपाई नहीं हो सकती, मगर सरकार पूरी मदद कर रही है। हमने फौज बुलाकर शहर बचाया।

न्यायालय के फैसले से सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, 'हमने सुप्रीम कोर्ट और भारतीय मानवाधिकार आयोग के सामने भी जवाब दिया। न्यायालय भी सरकार की कार्रवाई और मदद से संतुष्ट है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed