{"_id":"0f6dc8b6-8f9f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"we-do-not-trust-italian-envoy-anymore-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतालवी राजदूत पर अब भरोसा नहीं: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इतालवी राजदूत पर अब भरोसा नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो नौसैनिकों के मामले में वादाखिलाफी के लिए इतालवी राजदूत डैनियल मेनसिनी को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजदूत से कहा कि हम आप पर और विश्वास नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने राजदूत के विदेश जाने पर लगी रोक की समय सीमा 2 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अब इस मामले की सुनवाई भी 2 अप्रैल को ही होगी। अदालत ने साफ कर दिया कि इस मामले में राजदूत को कोई विशेषाधिकार नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने दोनों नौसैनिकों को वापस भारत नहीं भेजने के इटली सरकार के निर्णय को अभूतपूर्व करार दिया। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि इटली सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगा और निर्धारित 22 मार्च की तारीख तक दोनों नौसैनिकों को वापस भेज देगा।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री इस मसले पर संसद में पहले ही बयान दे चुके हैं। हमें उम्मीद है कि इटली सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगा।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च अदालत ने 15 मार्च को इतालवी राजदूत को बिना उसकी अनुमति के देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी।