फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we cannot bring back black money: bjp mp

भाजपा सांसद का दावा, काले धन की वापसी संभव नहीं

Fri, 25 Jul 2014 01:24 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
we cannot bring back black money: bjp mp

विदेशी बैंकों में जमा काला धन की स्वदेश वापसी के सरकार के प्रयासों और दावों पर खुद सत्तारूढ़ दल के सांसद को ही भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


सरकार के दावों के उलट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में काला धन वापसी को नामुमकिन करार देकर सरकार की किरकिरी करा दी।

कांग्रेस ने दुबे की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह भाजपा के आम चुनाव में किए गए वादे और सत्ता में आने के बाद किए गए दावे के उलट है। ऐसा लगता है कि सत्ता में आते ही भाजपा को सच्चाई का अहसास हो गया है।

'इस जन्म में काला धन वापिस नहीं'

we cannot bring back black money: bjp mp

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने विदेशी बैंकों में जमा काला धन को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। पार्टी ने सत्ता में आते ही काले धन की वापसी सुनिश्चित करने का दावा किया था। सत्ता में आने के बाद सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर अपने चुनावी वादे को पूरा करने का संदेश दिया था।

वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में निशिकांत दुबे ने काले धन की उपज को रोकने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की तारीफ की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के काला धन का सवाल है तो इसे वापस लाना कम से कम इस जन्म में संभव नहीं है।

सांसद के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की प्रक्रिया ही ऐसी है कि वहां से काले धन की वापसी संभव नहीं है। सांसद की इस आशय की टिप्पणी के साथ ही सदन में विपक्षी सदस्यों ने सरकार को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा को सच्चाई का एहसास हो गया है'

we cannot bring back black money: bjp mp

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सदस्य केवी थॉमस ने सांसद के दावों पर तत्काल चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में सत्ता में आते ही काला धन वापस लाने की दावा करने वाली भाजपा को अब शायद सच्चाई का अहसास हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह तो सीधे-सीधे चुनावी वादे से मुंह चुराना है। थॉमस ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री रहते इस संबंध में लगातार कोशिश की थी। तब विपक्ष को सरकार के प्रयास पर भरोसा नहीं था।

तब सरकार कहती थी कि स्विट्जरलैंड की प्रक्रिया बहुत धीमी है और इस मामले में उस देश के कानून के हिसाब से चलना होगा। मगर तब विपक्षी भाजपा सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाती थी।

थॉमस ने कहा कि दुबे की टिप्पणी से यह साफ हो गया है कि भाजपा ने काला धन वापसी को महज वोट हासिल करने के लिए चुनावी मुद्दा बनाया था। सत्ता में आने के बाद वह उसी व्यावहारिक रास्ते पर चल रही है जिस पर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed