बाबा साहब का योगदान नहीं भुला सकते: मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बड़े ही दूरदर्शी और ऊंचे विचारों वाले व्यक्ति थे। देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को भूला नहीं जा सकता।
इस दौरान उनके पुण्यतिथि के अवसर को यादगार बनाने के लिए दो सिक्के भी जारी किए गए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर इसका अभिवादन किया जिस पर मोदी ने कहा कि शायद यह ऐसा पहला मौका होगा जब भारत सरकार द्वारा जारी किए जा रहे सिक्के का लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया होगा।
इस दौरान मोदी ने देश और संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के सराहनीय योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनको कई यातनाएं झेलनी पड़ी और उनके सामने समस्याएं भी बहुत थीं लेकिन उन्होंने कभी अपने ध्यान को भटकने नहीं दिया। वह हमेशा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करते रहे। यही वजह है कि 60 साल बात भी वह जिंदा है और यही उनकी महानता भी है।
सरकार ने जारी किए सिक्के
मोदी ने वित्त मंत्रालय के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे नहीं मानता कभी किसी ने सोचा होगा कि भारत का सिक्का जिस पर डॉ. अंबेडकर का चित्र हो ऐसा भी कभी इस देश में दिवस आ सकता है।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भीमराव अंबेडकर को उनके उच्च विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जानते हैं लेकिन उनके आर्थिक विचारों के बारे में बहुत कम जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी नदियों को जोड़ने की बात कह रहे हैं लेकिन बाबा साहेब ने बहुत पहले ही इन्हें जोड़ने की बात कही थी यह उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है।