{"_id":"d3c35940-ee29-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"we-can-not-public-to-statement-of-hedley-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडली के बयान को सार्वजनिक नहीं कर सकते: शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेडली के बयान को सार्वजनिक नहीं कर सकते: शिंदे
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ हुई संधि के चलते मुंबई आतंकी हमले में दोषी डेविड हेडली के बयान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हेडली ने अपने बयान में कहा था कि इशरत जहां आतंकी संगठन में शामिल थी।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गृह मंत्रालय को कोई रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें हेडली ने अपने बयान में इशरत जहां का नाम नहीं लिया है, तो उन्होंने कहा कि एनआईए की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि हेडली ने जो भी कुछ कहा था, वह एफबीआई के समक्ष कहा था और एफबीआई और एनआईए के बीच एक करार है, जिसकी वजह से हम इसका खुलासा नहीं कर सकते।’
गृह मंत्रालय ने करीब 15 दिन पहले एनआईए को निर्देश दिए थे कि वह इस बात का पता लगाए कि इशरत का आतंकवादी संगठन से कोई संबंध है या नहीं।