फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we can again think of coming with bjp, sharad says

फिर मिला सकते हैं भाजपा से हाथः शरद यादव

Tue, 18 Jun 2013 09:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
we can again think of coming with bjp, sharad says

बिहार में एनडीए भंग होने के एक रोज बाद सोमवार को जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव ने एक बार फिर अपनी टोन बदली।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि अगर भाजपा एक बार फिर लालकृष्ण आडवाणी को अपने शीर्ष नेता के रूप में स्थापित करती है, तो उनकी पार्टी फिर उससे हाथ मिलाने के बारे में सोच सकती है।

लेकिन भाजपा के बिहार प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने यह कहकर सारी संभावनाओं पर विराम लगा दिया कि जद यू के दोबारा एनडीए में लौटने पर अब कोई विचार नहीं हो सकता।
विज्ञापन


प्रधान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताव रूडी और शाहनवाज हुसैन के साथ पटना में मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के 11 मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद भाजपा नेतृत्व ने सोमवार को उन्हें वहां आगे की रणनीति तैयार करने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मंगलवार को भी वहीं रहेंगे, क्योंकि भाजपा ने इस दिन विश्वासघात दिवस का एलान करते हुए बिहार बंद का आयोजन किया है।

प्रधान ने कहा, 'हमें शरद यादव से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आडवाणीजी हमारे शीर्ष नेता हैं। शरद को भाजपा के आंतरिक मामलों में कोई सलाह-मशविरा नहीं देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed