फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we are ready to discuss all issues says prime minister

'हेलीकॉप्टर डील में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं'

Mon, 18 Feb 2013 03:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 18 Feb 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
we are ready to discuss all issues says prime minister

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इटली से हुए हेलीकॉप्टर सौदे में दलाली खाए जाने के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह संसद में हर मुद्दे पर बहस कराने को तैयार हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान 3600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपए की दलाली दिए जाने से उठे राजनीतिक बवाल के बारे में पूछने पर कहा कि संसद चर्चा का मंच है और हम हर मुद्दे पर वहां बहस के लिए तैयार हैं। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इटली की अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में रिश्वतखोरी के मुद्दे को विपक्ष संसद के सत्र में जोरशोर से उठाने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर रक्षा मंत्री एके एंटनी भी विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देने के लिए पूरा होमवर्क करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटनी पर मुख्य आरोप यह है कि यह मुद्दा करीब एक साल से मीडिया में गर्मा रहा था और उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रक्षा मंत्री ने यह मामला जांच के लिए सीबीआई के सुपुर्द उस समय किया जब इटली में इस हेलीकॉप्टर कंपनी के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed