फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   we are ready for lok sabha elections says bjp

बैसाखी के सहारे सरकार, भाजपा चुनाव को तैयार

Sun, 07 Apr 2013 11:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
we are ready for lok sabha elections says bjp

भाजपा अब चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी की नए पदाधिकारियों की पहली बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावी जंग के लिए कमर कसने को कह दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि आगामी नवंबर तक लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। पार्टी यह समय अपने लिए बेहद अनुकूल मान रही है।

पार्लियामेंट एनेक्सी में राजनाथ सिंह की नई टीम ने मुख्यतौर पर देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर दिनभर विचार मंथन किया।

राजनाथ ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां ऐसी हैं कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। यूपीए सरकार सीबीआई की बैसाखी पर चल रही है और कभी भी गिर सकती है।
विज्ञापन


इसलिए अभी से बूथ स्तर तक जाना होगा। राजनाथ सिंह के इस ऐलान के साथ ही पार्टी के लगभग सभी नेताओं ने चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही।

भाजपा का आकलन है कि नवंबर में चार राज्यों दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनाव भी हो सकते हैं।

कर्नाटक में चुनाव शुरू हो चुके हैं और भाजपा को झारखंड में भी जल्दी ही चुनाव होने की उम्मीद है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी इस बार दिल्ली के तख्त को लेकर बेहद आशावान भी है। बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने जो आकलन पेश किया, उसके तहत भाजपा खुद को सत्ता के बहुत करीब मान रही है।

जेटली के आकलन के अनुसार महंगाई व भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही कांग्रेस को इस बार तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भारी नुकसान होने जा रहा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा भी सामने रख दिया। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में महंगाई, भ्रष्टाचार व काला धन मुख्य मुद्दे होंगे, जिनके लिए भाजपा का जवाब सुशासन, दूरदर्शी राजनीति व पार्टी की आदर्श छवि होगी। बैठक में नये पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए।

बड़बोले नेताओं को नसीहत
पार्टी नेताओं के विवादित बयानों से परेशान भाजपा में अब प्रवक्ता ही बोलेंगे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पार्टी के बड़बोले नेताओं की लगाम कसते हुए उन्हें जुबान पर संयम रखने की नसीहत दी है।


पार्टी की कमान थामने के बाद यह तीसरा मौका है जब राजनाथ ने बड़बोले नेताओं को जुबान पर संयम रखने को कहा है।

खास बात यह है कि एक ओर दिल्ली में राजनाथ जुबान पर संयम रखने की नसीहत दे रहे थे, तो दूसरी ओर पटना में सांसद शत्रुघभन सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार बताकर नया ही राग अलाप रहे थे।

एक दिन पहले ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल इसी मुद्दे पर बयान देकर पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर चुके थे।

बहरहाल, राजनाथ ने अपनी टीम की पहली बैठक में कहा कि मीडिया के सामने अब पार्टी के अधिकृत नेता यानी प्रवक्ता ही राय रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर किसी को मीडिया में बोलने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed