{"_id":"e9fd10c0-556d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"way-open-for-students-with-two-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए खुलेगी एक साथ दो डिग्री पाने की राह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छात्रों के लिए खुलेगी एक साथ दो डिग्री पाने की राह
लखनऊ/प्रेम शंकर मिश्र
Updated Thu, 03 Jan 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) छात्रों के लिए एक साथ दो डिग्री की राह खोलने की तैयारी में है। इसके तहत छात्र एक मेजर कोर्स के साथ दूसरे या उसी विश्वविद्यालय से एक माइनर कोर्स भी कर सकेंगे। यूजीसी की एक्सपर्ट कमेटी ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। अब यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कमेटी के रिपोर्ट के संदर्भ में उनकी राय मांगी है।
विज्ञापन
यूजीसी ने एक साथ दो डिग्री एवं विश्वविद्यालयों द्वारा ज्वाइंट डिग्री शुरू करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी गठित की थी। हिमांचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फुरकान कमर कमेटी के अध्यक्ष थे, जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार मिश्र, न्यूपा के प्रो. सुधांशु भूषण एवं जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के प्रो. इकबाल अहमद कमेटी के सदस्य बनाए गए थे।
विज्ञापन
कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेगुलर डिग्री प्रोग्राम में पंजीकृत छात्र को उसी विश्वविद्यालय या दूसरे संस्थानों से एक अतिरिक्त डिग्री कोर्स में दाखिले की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि यह प्रोग्राम ओपन यूनिविर्सिटी या डिस्टेंस मोड में होना चाहिए। क्योंकि यहीं विश्वविद्यालय से दो डिग्री कोर्स एक साथ देने में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक दिक्कतें भी आ सकती हैं।
विज्ञापन
हालांकि कमेटी ने दूसरा रास्ता यह भी सुझाया है कि रेगुलर डिग्री प्रोग्राम के साथ छात्र को उसी विश्वविद्यालय से सार्टिफिकेट, डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम रेगुलर या डिस्टेंस मोड में भी करने की इजाजत दी जा सकती है। यूजीसी ने एक्सपर्ट कमेटी की इस रिपोर्ट को विश्वविद्यालयों को भेज पंद्रह दिन में उनसे उनकी राय मांगी है जिससे इस संदर्भ में आखिरी निर्णय लिया जा सके।
ज्वाइंट डिग्री के भी तलाश रहे रास्ते
विश्वविद्यालयों में ज्वाइंट डिग्री के रास्ते भी तलाशे जा रहे हैं। यूजीसी द्वारा गठित कमेटी ने इस संदर्भ में भी अपने सुझाव दिए हैं। इसके अंतर्गत एक ही डिग्री छात्र दो विश्वविद्यालयों से कर सकेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस संदर्भ में प्रयोग शुरू भी किया है। उसके अपने ही किसी कॉलेज से छात्र कोर्स में ही अपनी च्वाइस के हिसाब से दूसरे सब्जेक्ट भी किसी कॉलेज में पढ़ सकेगा।
इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य शिक्षा पर एक ज्वांइट डिग्री प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। यूजीसी की कमेटी ने कहा है कि ज्वाइंट डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र किसी कोर्स का दूसरा पार्ट दूसरे किसी अन्य विश्वविद्यालय से कर सकेगा जहां उसका अध्ययन बेहतर हो। हालांकि इसमें तकनीकी समस्याएं हैं इसलिए विश्वविद्यालयों को आपसी समझौते एवं नियमों में संशोधन करने पड़ेंगे।
नए प्रयोग को खुलने चाहिए रास्ते
'ज्वाइंट डिग्री का प्रयोग शिक्षा के लिए बेहतर साबित हो सकता है। विदेशी विश्वविद्यालयों में यह प्रणाली पहले से ही लागू है। हमारे यहां बहुत से विश्वविद्यालय में एक फैकेल्टी के छात्र को दूसरे फैकेल्टी का कोर्स करने की भी अनुमति नहीं है। इसलिए यह कवायद बहुत आसान नहीं है। विश्वविद्यालयों को अपने अधिनियम एवं परिनियम में परिवर्तन करना होगा। इसलिए ही कमेटी ने एक साथ दो कोर्स की पढ़ाई की छूट देने और साथ ही ज्वाइंट डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए यूजीसी से विश्वविद्यालयों की भी राय लेने को कहा है। जिससे तकनीकी कठिनाइयों को भी दूर करने की दिशा में कदम उठाया जा सके। आईआईटी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में यह काम चल रहा है।'
- प्रो. मनोज कुमार मिश्र, पूर्व कुलपति एवं सदस्य यूजीसी यूजीसी एक्सपर्ट कमेटी