फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

केजरीवाल को किससे है जान का खतरा?

Mon, 13 Jan 2014 02:54 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी है कि केजरीवाल की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों से सहमें पानी माफियाओं और ठेकेदारों से उनकी जान को खतरा हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की मुहिम से कई ऐसे तत्व हैं सहम गए हैं, जिन्हें अपना बिजनेस खत्म होने का डर सता रहा है। इनमें पानी माफिया और टेंडर माफिया शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को केजरीवाल को जेड सुरक्षा दे दी।

पुलिस को किया गया एलर्ट

water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

आईबी ने बताया ‌है कि केजरीवाल से परेशान तत्व आसपास के इलाकों के अपराधियों से सांठगांठ करके‌ उन पर जानलेवा हमला करा सकते हैं। फिलहाल पुलिस एलर्ट कर दिया गया है और केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं बरतने का निर्दश दिया गया है।

अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा न ले रहे केजरीवाल पर अगर ईंट से भी हमला होता है तो सुरक्षा व्यवस्‍था के लिए बड़ी समस्या हो सकती हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस को सुरक्षा में लापरवाही न करने का निर्देश दिया गया है।

केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा

water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

वहीं, रविवार शाम को अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा से लैस कर दिया गया। गाजियाबाद पुलिस ने रविवार शाम को दो सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल अरविंद के घर के बाहर तैनात कर दिए।

सोमवार सुबह से छह पीएसओ और चार सुरक्षाकर्मियों का स्क्वायड हमेशा अरविंद के साथ रहेगा। जब तक अरविंद कौशांबी में रह रहे हैं, गाजियाबाद पुलिस उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराएगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश शासन को दिल्ली के सीएम की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल संबंधी पत्र भेजा गया था। इसके बाद रविवार को गाजियाबाद पुलिस को शासन की ओर से अरविंद को जेड श्रेणी सुरक्षा देने के लिखित आदेश प्राप्त हो गए।

विज्ञापन

गिरनार अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा

water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशों के बाद रविवार देर शाम दो एसआई और आठ सुरक्षाकर्मी गिरनार अपार्टमेंट स्थित अरविंद के घर पर तैनात कर दिए गए।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से छह पीएसओ अरविंद की सुरक्षा में उनके साथ रहेंगे। साथ ही एक एसआई और तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों का काफिला अरविंद की कार के साथ चलेगा।

आवास और उनके साथ कुल 20 लोगों की टीम राउंड द क्लॉक सुरक्षा प्रदान करेगी। घर से निकलने से लेकर अरविंद के सचिवालय जाने, जनता दरबार अथवा किसी अन्य स्थान के दौरे पर सुरक्षा का यह घेरा उनके साथ रहेगा।

...तो साथ चलेगा काफिला

water, tender mafia pose security threat to delhi cm, says ib

सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही सुरक्षा लेने से इंकार कर चुके हैं। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उनसे अभी तक इस सुरक्षा के संबंध में बात नहीं की है।

सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि अगर सीएम पीएसओ को साथ रखने से इंकार करते हैं तब भी पीएसओ दूसरी गाड़ी से अरविंद के काफिले के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed