{"_id":"53971e30cf7acde49ea0d543f783b088","slug":"water-sold-on-petrol-pump-of-bhaichung-bhutia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईचुंग भूटिया के पेट्रोल पंप पर बिक रहा तेल की जगह पानी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाईचुंग भूटिया के पेट्रोल पंप पर बिक रहा तेल की जगह पानी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक कर्मचारी को डीजल की जगह पानी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को दो ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि मालागुड़ी रेग्युलेटेड मार्केट क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर वह जैसे ही बाहर निकले, उनका ट्रक अचानक रुक गया।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि उनके फ्यूल टैंक में डीजल की बजाय पानी मिला हुआ था और यहां तक कि इंजन से जुड़े पाइप तक में भी पानी चला गया था।
जब इस संबंध में पंप मैनेजर से पूछा गया, तो उसने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि गुस्साए लोग पंप को फूंकने के लिए भी इकठ्ठे हो गए।
सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त के जयराम ने बताया कि इसके बाद मैनेजर संजय सेनगुप्ता ओर कर्मचारी सुजीत दास को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप बाईचुंग भूटिया का ही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम की टेस्टिंग और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।