फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   water crisis in india

10 साल बाद पानी के लिए आपस में लड़ेंगे लोग!

Mon, 25 May 2015 11:01 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
water crisis in india

एक नए अध्ययन के मुताबिक, मांग और पूर्ति के असंतुलन के चलते आज से 10 साल बाद वर्ष 2025 में भारत पानी की भारी किल्लत से जूझेगा। माना जा रहा है कि वाटर सेक्टर अगले कुछ वर्षों में विदेशी निवेश के जरिए करीब 13 अरब डॉलर का निवेश होगा।

विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में भारत में पानी की मांग वर्तमान में आपूर्ति के उपलब्ध सभी स्रोतों से कहीं ज्यादा हो जाएगी और 2025 तक भारत पानी की भारी कमी से जूझेगा।
विज्ञापन


पानी के क्षेत्र की अग्रणी सलाहकार कंपनी ईए वाटर की ओर से कराए गए अध्ययन के मुताबिक, ‘परिवारों की आय तथा सेवा और औद्योगिक क्षेत्र के योगदान में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप औद्योगिक और घरेलू क्षेत्र में पानी की मांग में बेतहाशा वृद्धि होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार नीचे जा रहा है जल स्तर

water crisis in india

देश में सिंचाई का 70 और घरेलू इस्तेमाल का 80 फीसदी पानी लगातार नीचे जा रहे भूमिगत जल से हासिल किया जाता है। देश के घरेलू पानी क्षेत्र में अगले कुछ वर्षों में कनाडा, इस्राइल, जर्मनी, इटली, अमेरिका, चीन और बेल्जियम के जरिए करीब 13 अरब डॉलर का निवेश किए जाने की संभावना है।

यही नहीं अगले तीन वर्षों में देश में करीब 18,000 करोड़ का निवेश पानी के क्षेत्र में आने की उम्मीद है। महाराष्ट्र इस वक्त पानी क्षेत्र के हब के तौर पर उभर रहा है। यहां एक हजार से ज्यादा छोटी बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं।

मोदी सरकार की ओर से गंगा की सफाई और स्मार्ट सिटी परियोजना और स्वच्छ भारत अभियान में भारी निवेश से भी इस क्षेत्र में करीब 10 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed