फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   water-atm-bangalore-dksuresh-mp-loksabha-election

यहां एटीएम से पैसे की जगह निकल रहा है पानी

Mon, 02 Sep 2013 12:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
water-atm-bangalore-dksuresh-mp-loksabha-election
अभी तक एटीएम से पैसा निकालने की बात तो आपने सुनी होगी, पर अगर वही एटीएम आप को पानी देने लगे तो कैसा रहेगा।
विज्ञापन


देश के अंदर बेंगलुरू में अब लोगों को एटीएम के जरिए पानी देने की सुविधा शुरू की गई है। इस अभियान की शुरुआत बेंगलुरू के नए चुने गए कांग्रेसी सांसद डी के सुरेश ने की है।



इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक डी के सुरेश ने जनता से वादा किया था कि वह एटीएम के जरिए लोगों की पानी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


सुरेश ने अपने क्षेत्र के लोगों से किया वादा पूरा करते हुए 33 एटीएम लगाए हैं। इन एटीएम में लोग एक रुपए में दस लीटर और 2 रुपए में 20 लीटर पानी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाजार में 20 लीटर पानी की कीमत 40-50 रुपए है। सभी एटीएम से लोगों को रिवर्स ऑसमोसिस पानी मिल रहा है।

बेंगुलरू में हुए उपचुनाव में डी के सुरेश ने जनता दल सेक्युलर की प्रत्याशी अनीता कुमरस्वामी को 1,37,000 वोटों से हराया है।

एक गैर सरकारी संस्था से जुड़ी रोहिणी नीलेकणी ने बताया कि इस क्षेत्र में पानी की बढ़ती समस्या नेताओं के लिए राजनीति का मुद्दा बन गया है।

डी के सुरेश ने बताया कि हमारी चुनावी रणनीति का एक सीधा सा हिस्सा था कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और क्षेत्र के विधायक बोतलबंद पानी पी सकते हैं। तो आम जनता क्यों नहीं पी सकती है।


सुरेश ने बताया कि इस क्षेत्र में कई गांवों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। वहीं जहां पर पानी उपलब्ध है, वहां पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक और क्रोमियम की मात्रा कई गुना ज्यादा है।

आने वाले कुछ महीनों में बेंगलुरू के हर मोहल्ले में पानी के 10 एटीएम लग चुके होंगे। क्योंकि सभी सांसदों और विधायकों की नजर आने वाले लोकसभा चुनावों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed