{"_id":"9954fd5896487925f119886b11609951","slug":"wasim-barelvi-pronouncing-poetry-in-morari-bapu-s-programme-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरारी बापू की रामकथा में शायरी सुनाएंगे प्रो. वसीम बरेलवी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोरारी बापू की रामकथा में शायरी सुनाएंगे प्रो. वसीम बरेलवी
शालिनी वाजपेयी/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 19 Jul 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेली मोरारी बापू की रामकथा में शायरी सुनाने के लिए नैरोबी जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के नैरोबी में 17 जुलाई से शुरू हुई रामकथा 27 जुलाई तक चलेगी। इसमें हिंदी और उर्दू की नामचीन हस्तियां जुटेंगी।
विज्ञापन
लोगों ने रामकथा तो खूब सुनी होगी, लेकिन मोरारी बापू की रामकथा बाकियों से कुछ अलग है। यहां पर कथा के साथ ही लोग तमाम दूसरे माध्यमों से भी अध्यात्म के नजदीक जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में बिजोरिया की ओर से आयोजित इस रामकथा में सिर्फ कथा ही नहीं, बल्कि हिंदी और उर्दू के आध्यात्मिक कविताएं और शायरी भी होगी।
विज्ञापन
प्रो. वसीम बरेलवी कई बार मोरारी बापू की रामकथा के मंच पर शायरी सुना चुके हैं। मोरारी बापू भी अपनी कथा में प्रो. बरेलवी के शेर और शायरी का उल्लेख करते हैं। प्रो. वसीम बरेलवी ने बताया कि आयोजन तो 17 जुलाई से ही हो रहा है, लेकिन मैं वहां पर 17 को नहीं पहुंच सका। इसलिए, बापू जी ने उनके लिए 20 जुलाई का एयर टिकट कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका और मोरारी बापू का लंबे समय से साथ है। अब दोनों का साथ कथा के मंच पर भी दिखने लगा है। प्रो. बरेलवी ने बताया कि कुंवर बेचैन समेत हिंदी और उर्दू की कई नामचीन हस्तियां वहां पर जुट रही हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह से आध्यात्मिक ही होगा। यहां पर पढ़ी जाने वाली रचनाएं भी आध्यात्मिक होंगी। यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग अध्यात्म के साथ ही एकजुटता की डोर में भी बंधते हैं।