फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Was caught stealing from the pole shackled, beaten

हैवानियतः चोरी करने पर खंभे से बांधकर पीटा

Wed, 15 Apr 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 15 Apr 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Was caught stealing from the pole shackled, beaten

थाना रिफाइनरी क्षेत्र की गिर्राज वाटिका कालोनी में खड़े डंफर से बैटरी चोरी करने के आरोप में आसपास के लोगों ने एक युवक दबोच लिया और उसकी पिटाई कर डाली। लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी लेकिन रिफाइनरी पुलिस सुबह चोर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। मामले में एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


बता दें कि गिर्राज वाटिका में मिट्टी कारोबारी के डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े रहते हैं। सोमवार को रात 11:30 बजे एक युवक डंफर से बैटरी चोरी कर ले जाने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने चोर को बरामदे के खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे पुलिस चोरी के आरोपी को थाने ले गई। आरोपी ने अपना नाम शिवकुमार निवासी गांव कोयला अलीपुर बताया है। रिफाइनरी पुलिस ने चोर को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस के देर से पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधने, पिटाई करने और सूचना के बाद पुलिस के पूरी रात तक मौके पर न पहुंचने की जांच कराई जाएगी। मामला सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed