{"_id":"7e093146-b3d2-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"warren-buffet-one-thousand-twitter-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट में 1,000 फॉलोअर्स","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक मिनट में 1,000 फॉलोअर्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
वारेन बफेट जितनी तेजी से पैसा बनाने की काबिलियत रखते हैं उससे कहीं ज्यादा तेजी से वो अपने ट्विटर फॉलोअर्स बना रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल ट्विटर पर बफेट एक मिनट में लगभग 1,000 फॉलोअर्स बटोर रहे हैं।
'ओरेकल ऑफ ओमाहा' कहे जाने वाले 82 साल के वाले बफेट ने अपना पहला पहला ट्वीट मंगलवार को किया।
उसके बाद 45 मिनट के अंदर ही उनके 45,000 फॉलोअर्स बन गए।
बफेट ने ट्वीट में लिखा- वारेन अपने घर में हैं।
बफेट के इस अकाउंट को ट्विटर ने अभी ऑफिशियली वेरीफाई तो नहीं किया है लेकिन फॉर्च्यून मैगजीन ने इसकी पुष्टि कर दी है जिसने मंगलवार को ही बफेट के साथ बातचीत का लाइव वेबकास्ट किया। इसे एक अरबपति के साथ पहला सोशल मीडिया इवेंट माना गया।
विज्ञापन