फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   warren buffet earned 230 cr daily in 2013

एक शख्स जो हर रोज कमाता है 230 करोड़!

Thu, 19 Dec 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Dec 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
warren buffet earned 230 cr daily in 2013

एक आदमी के लिए सालाना 5 लाख रुपए का वेतन क्या मायने रखता है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जो साल के हर दिन 230 करोड़ रुपए कमाता है।

विज्ञापन


जाहिर है, रकम इतनी बड़ी है कि एकबारगी इस फिर विश्वास करना नामुमकिन सा है। लेकिन यह हकीकत है और यह कमाल करने वाले हैं अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट।
विज्ञापन


वेल्थ एक्स के मुताबिक दिग्गज कारोबारी वॉरेन बफेट ने साल 2013 के हर दिन 230 करोड़ रुपए कमाए। यह आंकड़ा उन्हें इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला अरबपति भी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में 12.7 अरब डॉलर के फायदे के साथ अब साल के अंत में उनकी कुल नेटवर्थ 59.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। साल की शुरुआत में उनके पास 46.4 अरब डॉलर की संपत्ति थी।

हालांकि, वेल्थ एक्स ने सबसे ज्यादा रईस अरबपतियों की जो सूची तैयार की है, उनमें वॉरेन बफेट टॉप 10 में शामिल नहीं हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स ने 2013 में अपनी संपत्ति में 11.5 अरब डॉलर जोड़े और साल के अंत में उनकी कुल जायदाद 72.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed