फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Warning to Gujarat Government, if 10 Days no Reservations Then Movement.

गुजरात: '10 दिन में आरक्षण नहीं तो फिर आंदोलन'

Thu, 03 Mar 2016 11:39 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Warning to Gujarat Government, if 10 Days no Reservations Then Movement.

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेताओं ने जेल में बंद पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल से बुधवार को मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान समिति के नेताओं ने गुजरात सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के अंदर गुजरात में पटेल समुदाय को आरक्षण की मंजूरी नहीं दी गई तो फिर से आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद युवाओं को तत्काल रिहा करने की मांग की।

अनामत समिति ने सरकार के समक्ष 27 बिंदुओं को लेकर अपनी मांग रखी है, जिसमें पाटीदार आयोग का गठन, आंदोलन के दौरान मारे गए छात्रों के परिजनों को 15 मुआवजा देने की मांग शामिल है।

विज्ञापन

गुजरात सरकार को दी चेतावनी

Warning to Gujarat Government, if 10 Days no Reservations Then Movement.

अनामत समिति के संयोजक ललित वसोया ने कहा कि पटेलों को आरक्षण की मांग पूरी न होने तक सरकार से समझौते का सवाल ही नहीं उठता।

इस संबंध में गुजरात सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि मुद्दे के समाधान के लिए सरकार को सामाजिक नेताओं को नियुक्त करना चाहिए।

मालूम हो कि भाजपा सरकार ने पोरबंदर से सांसद विट्ठल रडाडिया को बातचीत के लिए नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed