फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   warden love with lady prisoner

बैरक की रखवाली करते-करते कैदी से ही मोहब्बत कर बैठा वार्डन

Mon, 08 Feb 2016 05:16 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
warden love with lady prisoner

बैरक की रखवाली करते-करते चीफ वार्डन साहब को एक महिला बंदी से प्यार हो गया। रिटायरमेंट के करीब हुई इस मोहब्बत ने रंग दिखाया तो वार्डन साहब ने जेल के कायदे कानून ताक पर रख छोड़े। बैरक के तो खुद ही थानेदार थे। लिहाजा जितना मुमकिन था उतनी छूट दी।

विज्ञापन


प्रेयसी को बैरक की तनहाई न खले लिहाजा अपना मोबाइल फोन भी उसके सुपुर्द कर डाला। सोचा था सबकुछ पर्दे में खामोशी से चलता रहेगा। लेकिन 59 साल की उम्र में युवा महिला कैदी से हुई वार्डन साहब की मोहब्बत आखिर छुपती भी तो कब तक।
विज्ञापन


जेल में तो वार्डन साहब मामले को साधे हुए थे। लेकिन दो दिन पहले महिला बंदी तारीख पर अमरोहा कचहरी गई तो उससे बरामद मोबाइल ने पूरी कहानी खोल दी। अब साहब के गले में एक्शन का फंदा लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के रामपुर थाना क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर विकास लोक कालोनी निवासी एक महिला 25 फरवरी 2015 से जिला जेल की महिला बैरक में बंद है। अमरोहा जिले की गजरौला थाना पुलिस ने महिला को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

हाईप्रोफाइल रेप केस से भी जुड़ी है महिला

warden love with lady prisoner

यह महिला देहरादून के किसी हाईप्रोफाइल रेप केस से भी जुड़ी है। जिसमें गवाही के लिए वह वक्त - वक्त पर देहरादून जाती है। शुक्रवार को यह महिला अमरोहा कचहरी में अपने मुकदमे की पेशी पर गई थी। वहां महिला बंदी कोर्ट में भी मोबाइल लेकर घुस गई।

फोन की घंटी बजी तो महिला की तलाशी ली गई। सर्च में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ जो जेल के चीफ वार्डन का निकला। महिला बंदी पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गई और सिम को चबा डाला।

जब पूछताछ शुरू हुई तो प्रधान बंदी रक्षक की उम्रदराज मोहब्बत के राज उजागर होते चले गए। पुलिस और जेल अधिकारियों की पड़ताल में पता चला है कि महिला बैरक का चीफ वार्डन रहते हुए प्रधान बंदी रक्षक महिला बंदी के संपर्क में आया।

प्रधान बंदी रक्षक की महिला बंदी से नजदीकियां बढ़ी तो वह उसे अपना मोबाइल फोन और दूसरी तमाम सुविधाएं देने लगा। कुछ माह बाद रिटायर होने जा रहे प्रधान बंदी रक्षक ने महिला बंदी से वादा किया कि उसके जेल से रिहा होते ही वह उससे शादी कर लेगा। चीफ वार्डन की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

महिला बंदी ने ट्रांसफर की मोटी रकम

warden love with lady prisoner

बुजुर्ग प्रधान बंदी रक्षक के प्यार में उलझी चालीस वर्षीय महिला बंदी द्वारा बंदी रक्षक के एकाउंट में करीब 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला भी सामने आया है। यह रकम दो किश्तों में ट्रांसफर की गई है।

बताया जाता है कि महिला बंदी रक्षक को यह रकम देहरादून के किसी मुकदमे में समझौते के चलते मिली थी। मामला उजागर होने के बाद चीफ वार्डन का एकाउंट भी खंगाला जा रहा है।

अमरोहा पेशी पर ले जाई गई महिला बंदी से कोर्ट में मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना मुझे मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बीआर वर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed