फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   war of words on aasaram between bjp and congress

आसाराम को लेकर दिग्गी ने सुषमा, मोदी पर छोड़े शब्द-बाण

Mon, 02 Sep 2013 01:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
war of words on aasaram between bjp and congress

आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू की गिरफ्तारी ने जहां मीडिया और उनके समर्थकों के बीच बवाल बढ़ा दिया है, वहीं इसी मुद्दे पर सियासत की बिसात पर भाजपा-कांग्रेस के बीच भी तलवारें खिंच गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। और जंग का मैदान ट्विटर है।

इसकी शुरुआत तब हुई, जब सिंह ने ट्विटर पर हैरानी जताई कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सबसे पहले आवाज उठाने वाली लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आसाराम पर चुप्पी क्यों साधे हैं।
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुषमा ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "मैंने विदिशा में कल मीडिया से कहा था। हमारे देश में कानून है, जो सभी के लिए समान है...कोई छोटा या बड़ा नहीं है। और कानून अपना काम करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सिंह नहीं रुके। उन्होंने फिर कहा, "यह भाजपा के दोहरे मानक दिखाता है, जो किसी और के शामिल होने पर ऐसे मुद्दों पर हो-हल्ला मचाती है, लेकिन जब उनमें से कोई शामिल होता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।"


उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा, "अगर नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि न्याय मिले, तो सबसे पहले आसाराम के आश्रम में दो बच्चों की मौत से जुड़ी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, जो गुजरात सरकार के पास है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed