फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wanted terrorist tunda arrested

आतंकी बनने के पहले होम्योपैथिक दवाएं बेचता था टुंडा

Sat, 17 Aug 2013 07:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
wanted terrorist tunda arrested

अब्दुल करीम टुंडा की गिरफ्तारी को भारत की सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं। टुंडा 1990 के दशक में मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के धमाकों का आरोपी है। उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है। इससे पहले वह जैश-ए-मोहम्मद और मरकज-उल-दावा के लिए भी काम कर चुका है।

विज्ञापन


टुंडा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पिलखुवा का रहने वाला है। उसे 1980 के दशक में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने प्रशिक्षित किया।

टुंडा उसके बाद पाकिस्तान से बंगलादेश चला गया जहां रोहिंज्ञा युवकों को आतंकवादी के रप में शामिल करने की संभावनाओं का पता लगाने लगा।

पकड़ा गया लश्कर का खूंखार आतंकी टुंडा
विज्ञापन


आतंकवादियों में शामिल होने से पहले टुंडा 1980 के दशक में होम्योपैथिक दवाओं की दुकान चलाता था।

वह लश्कर के युवा आतंकवादियों को प्रशिक्षित करता तथा भारत में अभियान चलाने में वित्तीय सहायता भी देता रहा है। सूत्रों के अनुसार टुंडा प्रतिबंधित स्टुडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया का भी मार्गदर्शन कर रहा है जो बाद में इंडियन मुजाहिदीन बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुंडा पर आरोप है कि उसने म्यांमार के रोहिंज्ञा मुसलमानों को बौद्धों पर हमलों के लिए प्रेरित किया था।

कई धमाकों का मास्टर माइंड
टुंडा वर्ष 1996 से 1998 के बीच भारत में अलग अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोट का मास्टर माइंड रह चुका है।

दिल्ली, पानीपत, सोनीपत, लुधियाना. कानपुर एवं वाराणसी में हुए बम धमाकों के मास्टरमाइंड टुंडा पिछले दो वर्ष से बंगलादेश, नेपाल एवं संयुक्त अरब अमीरात में छुपा हुआ था।

वर्ष 2000 से 2005 तक माना जा रहा था कि टुंडा मारा जा चुका है।

लश्कर ए तैयबा के शीर्ष सदस्य अब्दुल रजाक मसूद ने 2005 में गिरफ्तारी के बाद टुंडा के जिंदा होने का खुलासा किया था। उसके अनुसार टुंडा की पत्नी और दो बच्चे हें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed