फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Want to make passport earlier,read this

जल्द ही आने वाला है ये नियम, सिर्फ 7 दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट

Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Want to make passport earlier,read this

आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं और आपको उसकी दरकार जल्दी है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। सू्त्रों की माने तो भारत सरकार जल्द ही अपनी नई पॉलिसी के तहत पासपोर्ट बनवाने या रीन्यू कराने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही करवाएगी।

विज्ञापन


सरकार की इस पहल के बाद पासपोर्ट 20 दिन के बजाय एक हफ्ते से भी कम समय में बन जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा इसी साल के नवंबर से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए गृह मंत्रालय सभी एसपी लेवल के पुलिस अधिकारियों को आधार, मतदाता फोटो पहचानपत्र और नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर के डेटाबेस का ऐक्सेस देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डेटाबेस की जानकारी क्राइम ऐंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम के जरिए उपलब्ध होगी। इससे पुलिस पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले की पहचान, पता और क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक कर सकेगी।

अब वेरिफिकेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

Want to make passport earlier,read this

इन तरीकों से पुलिस को वेरिफिकेशन के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा और लोगों के समय की भी काफी बचत होगी। सूत्रों के मुताबिक आधार, मतदाता पहचानपत्र और एनपीआर को सीसीटीएनएस से लिंक करने पर एसपी देख सकेंगे कि आवेदक ने फोटो और पता सही दिया है या नहीं। अगर वो किसी आपराधिक बैकग्राउंड का होगा तो उसका पासपोर्ट आवेदन रद्द हो जाएगा।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद सीसीटीएनएस के लिए फंडिंग दी जाएगी। जिसके बाद पूरी व्यवस्था बनाने और डेटाबेस को आपस में जोड़ने में 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत पुलिस वेरिफिकेशन में लगने वाला वक्त एक हफ्ते से भी कम हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस सुविधा के बाद पुलिस की वेरिफिकेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की वसूली से जनता को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed