फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Want paid news to be made electoral offence: Chief Election Commissioner

पेड न्यूज चुनावी अपराध बनेः मुख्य चुनाव आयुक्त

Sat, 21 Dec 2013 06:31 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 21 Dec 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
Want paid news to be made electoral offence: Chief Election Commissioner

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कानून मंत्रालय को यह लिखा है कि चुनाव के दौरान पेड न्यूज को अपराध के रूप में माना जाना चाहिए।

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम में चुनावी सुधार पर एक सेमिनार पर बोलते हुए संपत ने कहा कि पेड न्यूज जैसे अपराध का हर एक पर असर होता है, चाहे वह मीडिया हो, उम्मीदवार हो या फिर वोटर ही क्यों ना हो। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया को बिगाड़ने का काम करता है।
विज्ञापन


पेड न्यूज को चुनावी अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए और इससे जुडे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

संपत ने कहा कि चुनाव से पहले जो कोई भी सरकार होती है वह चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले अपने वादे और कामों को लेकर खूब विज्ञापन देती हैं, यह प्रक्रिया भी बंद होनी चाहिए। हालांकि स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और उपभोक्ता के हित से संबंधी चीजों को इससे अलग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग 'वोटिंग को जरूरी बाध्यता' नहीं बनाना चाहती है। चुनाव आयोग चाहती है कि लोग ज्यादा से ज्यादा वोट देने घर से बाहर निकलें, जो हाल के चुनावों में देखने को भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed